पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुस कर रॉड से किया हमला, 5 घायल

रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने घर में घुस कर रॉड से किया हमला, 5 घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | 50हजार की रंगदारी नहीं देने पर बिजली कर्मी योगेश के घर में घुसकर दबंगों ने पूरे परिवार की जमकर धुनाई कर दी। लाठी-रॉड से लैस घर में घुसे बदमाशों ने योगेश, उसके भाई सूरज, मुकेश, भाभी पूनम बहन ममता को घायल कर दिया। मुकेश बेहोश हो गए। कंकड़बाग थाना के चांदमारी रोड में घटना हुई। पीड़ित परिवार ने देर रात कंकड़बाग थाना पहुंचकर मुहल्ले के ही संजय और उसके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना चाहा लेकिन पुलिसकर्मियों ने मारकर भगा दिया। ममता की इसी माह की 29 तारीख को शादी होने वाली है। योगेश ने बताया कि बुधवार की सुबह पास में रहने वाले संजय ने 50 हजार की रंगदारी मांगी थी। हम लोगों ने कहा कि बहन की शादी है। गरीब आदमी हैं रंगदारी नहीं देंगे। इसपर संजय ने कहा था कि रात तक रकम नहीं दोगे तो समझ लेना। रात में अचानक संजय और उनके समर्थक लाठी-रॉड से घर वालों पर हमला कर दिया। योगेश ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी लेने से इनकार किया और भगा दिया।

खबरें और भी हैं...