रेल नीर ब्रांड वाली बोतलों की हुई जांच
पटना | पटनाजंक्शन पर बुधवार को स्टॉलों पर चेकिंग की गई। प्लेटफॉर्म पर लगे स्टॉलों पर रेल नीर ब्रांड वाली बोतलों की जांच की गई। एरिया मैनेजर ने कहा कि पानी रेल नीर के अलावा दूसरे ब्रांड की बोतल दिखने पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सामान उसपर लिखे प्राइज रेट पर ही दें। यात्री द्वारा किसी भी स्टॉल से ज्यादा पैसे लेने की शिकायत अगर मिली तो उस स्टॉल पर कार्रवाई की जाएगी।