पटना- नीतीश की शरण में राजनीति की शिक्षा लें सुमो : संजय
प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि सुशील मोदी को नीतीश कुमार से बराबरी करने की बजाय उनकी शरण में रहकर राजनीति की शिक्षा लेनी चाहिए। सुमो मुख्यमंत्री से सवाल करते हैं, लेकिन अपने सवालों का स्तर नहीं देखते। उनके सवालों में तथ्य होता है और ही गंभीरता रहती है। फिर भी वे उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री उनके सवालों का जवाब देंगे। सुमो को थेथरलॉजी विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर बना देना चाहिए। भाजपा नेता कल तक कह रहे थे कि अलीगढ़ में कोई कॉलेज ही नहीं है और आज ये कह रहे हैं कि अलीगढ़ में 40 लड़के पढ़ रहे हैं। वर्ष 2012-13 में ये संस्थान थे और बिहार के छात्र वहां रह कर पढ़ाई भी करते थे लेकिन 2015 में आर्थिक कमी के कारण संस्थान प्रबंधन ने इन संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया। अब जैसे-जैसे उन कॉलेजों का सत्र समाप्त होता जाएगा वह बंद होते जाएंगे।