अब गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाए जाएंगे शिक्षक
शहरों में गरीबों-बेसहारों को मिलेगा सस्ता बसेरा
शहरोंमें रोजगार के लिए आने वाले अति निर्धन गरीबों, बेसहारों और बेघर गरीब परिवारों को बसेरा मिलेगा। मार्च-अप्रैल में गरीबों का लॉज शुरू हो जाएगा। रात में यहां ठहरने और खाने के लिए न्यूनतम राशि ली जाएगी। हालांकि जो अत्यंत निर्धन हैं और राशि देने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें पूरी सुविधा फ्री मिलेगी। समाज कल्याण विभाग के तहत सक्षम (स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पूअर एंड सोशल वेलफेयर) ने योजना तैयार कर ली है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटना में इसकी शुरुआत होगी। पटना में सामान्य बसेरा 50 बेड का होगा, जबकि पारिवारिक बसेरा में 20 परिवारों के रहने की सुविधा होगी। योजना का क्रियान्वयन स्वयं सहायता समूह (एनजीओ) के माध्यम से होगा। एक बसेरा के संचालन पर सालाना करीब 20 से 25 लाख रुपए खर्च होंगे। तत्काल किराए के मकान में बसेरा खुलेगा। बाद में राज्य के अन्य शहरों में भी बसेरा खुलेगा।
माहौलपारिवारिक, सुरक्षा की होगी पुख्ता व्यवस्था
पटनामें करीब 5 से 7 हजार लोग हैं, जो खुले आसमान के नीचे रात गुजारते हैं। ऐसे लोगों को बसेरा से सुविधा होगी। पटना में गांधी मैदान, इनकम टैक्स, आर ब्लॉक, करबिगहिया, महावीर मंदिर और बेली रोड के आसपास ही यह बसेरा होगा। इसमें एनजीओ के माध्यम से सामान्य भोजन के तौर पर दाल-रोटी, सब्जी और सलाद परोसा जाएगा। बसेरा का माहौल पारिवारिक होगा। यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। जाड़े के दिनों में कमरे में कंबल आदि की व्यवस्था रहेगी, जबकि गर्मी में बिजली के पंखे की सुविधा मिलेगी। ताकि यहां रहने वालों को कोई परेशानी नहीं हो।
मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत राज्य के सात जिलों पटना, गया, नालंदा, रोहतास, मुजफ्फरपुर, दरभंगा पूर्णिया में भिक्षाटन कर जीवनयापन करने वाले 6471 लोगों की पहचान हुई थी। इसमें सबसे अधिक पटना में 1283 पुरुष भिखारी और 983 महिला भिखारी की पहचान हुई।
^शहरों में बेसहारों गरीबों को सिर छुपाने और रात्रि विश्राम के लिए बसेरा की सुविधा मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटना में दो बसेरा बनेंगे। एक व्यक्ति विशेष के लिए और दूसरा परिवार के लिए। यहां इनके लिए भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। जो शुल्क देने में सक्षम होंगे उनसे बहुत कम शुल्क लिया जाएगा, अत्यंत गरीब लोगाें को नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। -केकेसिन्हा, सक्षम के सीनियर प्रशासनिक पदाधिकारी