खूब भा रही हैं बिहार म्यूजियम की गैलरियां
बच्चोंऔर युवाओं समेत पटना के लोगों को बिहार म्यूजियम खूब भा रहा है। म्यूजियम में इन दिनों रोजाना 500-600 लोग घूमने रहे हैं। यह संख्या शनिवार और रविवार को बढ़कर दो से तीन हजार हो जाती है। म्यूजियम में बिहार के इतिहास, संस्कृति, पशु-पक्षी आदि यहां आने वालों को अपनी ओर लुभा रहे हैं। वहीं यहां खुली सोवनियर शॉप में पर्यटक पुरा अवशेषों की प्रतिकृति, हस्तशिल्प आदि की खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। म्यूजियम आने वालों को इसकी भव्यता और अनोखापन काफी भा रहा है। युवाओं में यहां मौजूद प्रतिकृतियों के साथ फोटो खिंचवाने का भी क्रेज देखा जा सकता है। चंद्रगुप्त मौर्य के महल का प्रवेश द्वार हो या शेरशाह के के द्वारा किए गए जनकल्याण या फिर बिहार के लोक नृत्य तो सब यहां मौजूद हैं। बिहार म्यूजियम में अभी चिल्ड्रन गैलरी, डिस्कवरी गैलरी, ओरिएंटेशन थियेटर, ओरिएंटेशन गैलरी दर्शकों के लिए खोली जा चुकी है। चिल्ड्रन गैलरी में जहां बिहार के लुप्त हो रहे पशु-पक्षी, इतिहास और संस्कृति को देखा जा सकता है। डिस्कवरी गैलरी में खेल-खेल में इतिहास को जानने समझने का मौका मिल रहा है। यहां पुरातत्वविद् कैसे प्राचीन इतिहास से जुड़ी चीजों की खोज करते हैं, उनकी जीवन शैली को देखा जा सकता है। यहां पुरातत्व स्थल तेलहारा और नालंदा की प्रतिकृति देखी जा सकती है। ओरिएंटेशन गैलरी में पूरे म्यूजियम से जुड़ी जानकारियां एक ही जगह पर हैं। वहीं ओरिएंटेशन थियेटर में बिहार के इतिहास और पुरातत्व को शार्ट फिल्म के माध्यम से देखा जा सकता है।
टिकट 15 रुपए
फिलहालमंगलवार से लेकर रविवार तक 15 रुपए का टिकट लगेगा। छात्र परिचय पत्र के साथ यह टिकट मात्र पांच रुपए में ले सकते हैं।
हिस्ट्री गैलरी
आकर्षणहिस्ट्री गैलरी होगी। निर्माण चल रहा है। इसमें प्राग ऐतिहासिक काल से लेकर गुप्तोत्तर काल तक, पाल कालीन इतिहास से दिल्ली सल्तनत तक के इतिहास से जुड़ी चीजें देखी जा सकती हैं।
attraction