नए छात्रों का स्वागत, सीनियर को भावपूर्ण विदाई
एएनकॉलेज में बुधवार को राजनीति शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों का बेहद खास दिन रहा। विभाग के नए सत्र में दाखिले लिए विद्यार्थी और तीसरे वर्ष के सीनियर छात्र सभी गेट टू गेदर हुए। नए छात्रों का सीनियर छात्रों ने प्रेम भाव से स्वागत किया तो जूनियर छात्रों ने सम्मन के साथ उन्हें विदाई दी। इस समारोह का इंतजार सभी को महीने भर पहले से था। कार्यक्रम की शुरूआत डांस और गाने की मस्ती से हुई। हॉल में डांस, गीत, नाटक और मिमिकरी सभी का छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुति दी। इन सब के बीच मिस्टर एंड मिस फेयरवेल और मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स का चयन किया गया। समारोह के सभी परफॉर्मेंस के आधार पर मिस्टर फेयरवेल प्रभात और मिस फेयरवेल रंजना चुनी गई, जबकि राकेश मिस्टर और अंजलि मिस फ्रेशर्स चुनी गई। पार्टी में विभाग के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
farewell