पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तकनीक का ज्ञानी होना संसाधन जैसा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्यमहाविद्यालय में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर सेमिनार हुआ। एनएसएस शिविर के तहत इसका आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के सहायक निदेशक लालकेश्वर सिंह ने कहा कि मानव किसी भी क्षेत्र का संसाधन तभी बन सकता है, जब वह किसी तकनीकी ज्ञान में निपुण हो। साथ ही आनेवाले समय के लिए भी योग्य हो। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी को अभी के लिए अधुनातन और इसके बिना मानव को संसाधन हीन कहा।

विभागीय सदस्य शिवेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में रोजगार की जानकारी दी। दूसरे सत्र में भारतीय जनसंख्या संरचना, अवसर या अभिशाप विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें मधु ऋचा श्रीवास्तव पहले, अनिकेत राज दूसरे और विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सेमिनार में प्राचार्य प्रो. ब्रह्मानंद पांडेय, प्रो. चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...