खगौल-दीघा एलिवेटेड रोड निर्माण की बाधा दूर
एलिवेटेडरोड के निर्माण कार्य में अतिक्रमण के कारण रही बाधा को रविवार को खत्म कर दी गई। अनुमंडल और स्थानीय पदाधिकारियों से मिली सूचना के बाद डीएम संजय अग्रवाल ने एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान खगौल से दीघा के बीच निर्माण कार्य में रही परेशानी को खत्म कर दिया गया है। डीएम ने निर्माण कर रही एजेंसी को आदेश दिया है कि 11 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड पथ को त्वरित गति से बनाया जाए। पथ के निर्माण कार्य के दौरान बीच में रही चार बड़ी चिमनियों, आरा मशीनों और पक्के मकानों को पहले ही हटाया जा चुका है। सभी स्थानों का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने निर्माण कार्य में देरी होने पर अतिक्रमण बढ़ने की चिंता जाहिर की है।