पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पीयू : बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 20 से पहले शुरू होंगी कक्षाएं

पीयू : बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 20 से पहले शुरू होंगी कक्षाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पटनाविवि में बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को प्रकाशित हो गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरके मंडल ने बताया कि गर्ल्स टॉपर को 100 में से 80, जबकि ब्वाॅयज टॉपर को 81 अंक मिले हैं। अब कॉलेज अपने स्तर से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। पटना विवि में बीएड के दो कॉलेज हैं, जिसमें छात्रों के लिए पटना ट्रेनिंग कॉलेज और छात्राओं के लिए वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज हैं। दोनों में 100-100 सीटें हैं। दोनों कॉलेजों में बीएड के सत्र 2015-16 में नामांकन के लिए 26 नवंबर को प्रवेश परीक्षा हुई थी लेकिन परीक्षा में गड़बड़ी के कारण पीयू प्रशासन ने तब परीक्षा रद्द कर दी। दोबारा परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की गई और अब इसका रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। उम्मीद है कि 20 फरवरी से पहले बीएड की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

खबरें और भी हैं...