बहियां में खुली यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा
पटना|यूनियन बैंकऑफ इंडिया की नई शाखा बहियां में मंगलवार को खुली। शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी ने उद्घाटन किया। मौके पर बैंक के उप महाप्रबंधक एसके महापात्रा ने बताया कि आने वाली तिमाहियों में दर्जनों नई शाखाओं का शुभारंभ होने वाला है। शाखा प्रबंधक, बहियां शाखा रवि कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों से बैंक से जुड़कने की अपील की। इस मौके पर दोघरा पंचायत के मुखिया जनार्दन तिवारी, फिनंगी पंचायत के मुखिया राजनाथ सिंह, पूर्व मुखिया राम नगीना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू राय, जीतेंद्र चौबे, संतोष श्रीवास्तव, थाना प्रभारी एसके दुबे, आरा शाखा के शाखा प्रबंधक संगम चंद्रा, बगवां शाखा के शाखा प्रबंधक केके शुक्ला, सासाराम शाखा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय पटना के प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक एस.के.ठाकुर, राजभाषा अधिकारी वीके पाण्डेय, सुरक्षा अधिकारी सुनीत कुमार, प्रबंधक अचिंत प्रकाश, सोनी , खुशबू, शंभू गोंड उपस्थित रहे।