पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिहार में पाइप से गैस आपूर्ति के लिए राज्य सरकार आईओसी में करार

बिहार में पाइप से गैस आपूर्ति के लिए राज्य सरकार आईओसी में करार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) में मंगलवार को पाइप से गैस का आपूर्ति का समझौता किया है। समझौते के तहत आईओसी बिहार में प्राकृतिक गैस के विकास, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, गैस की आपूर्ति और अक्षय ऊर्जा के लिए अाधारभूत संरचना विकसित करेगी। राज्य सरकार जिन-जिन शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को चिह्नित करेगी। वहां आईओसी अाधारभूत संरचना विकसित करेगी। आईओसी सूत्रों का कहना है कि शुरुआती दौर में पटना, मुजफ्फरपुर और बरौनी में सर्वे का काम किया जाएगा। समझौते पर बिहार सरकार की ओर से तकनीकी निदेशक उद्योग रविंद्र प्रसाद और आईओसी के जीएम सुब्रतो वर्मा ने हस्ताक्षर किए। मौके पर उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, आईओसी के ईडी आरके टिक्कू और डीजीएम आदित्य सिंघल उपस्थित थे।

{उद्योग मंत्रीजय कुमार सिंह नेकहा कि दुनिया धीरे-धीरे प्रदूषण रहित ऊर्जा के उपयोग की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली की तरह ही बिहार की जनता को भी पाइप से गैस की आपूर्ति हो तो यह खुशी की बात है। गैस के उपयोग से जहां बेहतरीन ऊर्जा मिलती है वहीं पर्यावरण भी दूषित नहीं होता है। प्रदूषण को लेकर देश दुनिया में सख्त कानून बन रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़वा देना ही होगा। सिंह मंगलवार को उद्योग विभाग सभागार में आईओसी और उद्योग विभाग के बीच राज्य में गैस आपूर्ति के लिए हुए समझौता के अवसर पर बोल रहे थे। कहा कि राज्य सरकार आईओसी को तकनीकी आर्थिक अध्ययन के लिए सहयोग देगी।

उद्योग विभाग आईओसी में करार होने के बाद हाथ मिलाते हुए।

{आईओसी केकार्यकारी निदेशक(गैस इंफ्रास्ट्रक्चर) आरके टिक्कू नेकहा- बिहार में कंपनी संपूर्ण ऊर्जा यथा घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और परिवहन क्षेत्र में संयुक्त रुप से राज्य में प्राकृतिक गैस के विकास, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, गैस की आपूर्ति और अक्षय ऊर्जा के लिए अधि संरचना विकसित करेगी। कहा कंपनी जगदीशपुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइप लाइन से ब्रांच लाइन खुद अपने खर्चे पर बनाकर गैस की आपूर्ति करेगी। आने वाले दिनों में पाइप लाइन द्वारा घरों और औद्योगिक क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति की जाएगी। गैस एक स्वच्छ ऊर्जा है। इससे पर्यावरण की रक्षा होती है।

खबरें और भी हैं...