कबड्डी में पटना का विजय अभियान
पटना | मोकामाघाट के दिनकर स्टेडियम में चल रहे मां गीता देवी महिला कबड्डी चैंपियनशिप में पटना और बेगूसराय का खिताबी अभियान जारी है। मंगलवार को खेले गए लीग मुकाबले में पटना ने बक्सर को 48-12 से और पटना ने वैशाली को 62-19 से हराया। जबकि बेगूसराय ने वैशाली को 42-23 से हराया। दूसरे लीग मैच में बेगूसराय ने खगड़िया को 33-13 से हराया।