कंचन सिंह बनी कॉलेज चैम्पियन
पटना | हमारीछात्राएं पढ़ाई लिखाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल कूद में भी अव्वल है। कॉलेज का गौरव छात्राओं से ही बढ़ता है हम उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत है। यह बातें मंगलवार को गंगा देवी कॉलेज के स्पोर्ट्स डे में प्राचार्या डॉ. कंचन चखैयार ने छात्राओं से कहा। कार्यक्रम में इंडोर गेम्स और आउटडोर गेम्स की विजेताओं को प्राइज दिया गया। बैडमिंटन में बीसीए की सीमा राय फर्स्ट रहीं। बैडमिंटन डबल्स में सीमा राय और श्रेया रानी की जोड़ी ने फर्स्ट प्राइज जीता। रिले रेस 100 मी में पोल साइंस की अंजु कुमारी, निशि कुमारी, शेफाली और प्रियंका को प्राइज फर्स्ट प्राइज मिला। शॉट पुट में कंचन सिंह , जैवलिन थ्रो में बीसीए सीमा राय ने पहला स्थान लिया। वहीं चम्मच रेस में बीसीए की श्रेया रानी फर्स्ट रही। 100 मीटर रेस में इकोनॉमिक्स की सोनम फर्स्ट, अवंतिका सेंकेंड, और निशि कुमारी थर्ड रहीं। थ्री लेग्स रेस में मैथ्स की रश्मि सिन्हा और सुमन सिन्हा को फर्स्ट प्राइज मिला। ने नौवीं क्लास की सोनम कुमारी को 11-7 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।