पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेडी वीमेंस में बैडमिंटन टूर्नामेंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | खेलका माहौल और बैडमिंटन कोर्ट ऐसे में लड़कियों के साथ साथ शिक्षक भी खुद को खेलने से नहीं रोक पाए। मौका था जेडी वीमेंस कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल का। जेडी वीमेंस कॉलेज में चल रहे इंडोर गेम्स का मंगलवार को समापन किया गया। इंडोर गेम्स में कॉलेज की छात्राओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। टेबुल टेनिस, चेस, कराटे और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल राउंड हुआ। छात्राओं में आईए की सौम्या और श्रेया ने 85 टीमों को हराकर पहला स्थान बनाया। वहीं नेहा भारती और रिंकी की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...