पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हड़ताल खत्म होने तक पीना होगा गंदा पानी

हड़ताल खत्म होने तक पीना होगा गंदा पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंकड़बागमें लगातार दो महीने से हो रहे गंदे पानी की सप्लाई के मामले में डीबी स्टार ने मंगलवार को वाटर बोर्ड के कंकड़बाग अंचल के कनीय अभियंता मनोज चौधरी से बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि जब तक कर्मियों की हड़ताल खत्म नहीं हो जाती, लोगों को गंदा पानी ही पीना पड़ेगा। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर मैं कई दिनों से इलाके में घूमकर जगह-जगह पाइप की जांच कर रहा हूं, लेकिन कोई लीकेज नहीं मिल रहा। इस संबंध में वरीय अधिकारियों के पास रिपोर्ट सौंप चुका हूं। हड़ताल खत्म होने के बाद बड़े स्तर पर काम कर इसे ठीक करने की कोशिश होगी। पाइपलाइन के मुख्य हिस्सों पर खुदाई कर इसका निरीक्षण किया जाएगा। वाटर बोर्ड के इस बयान से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं।

स्थानीय निवासी मनोज का कहना है कि टैक्स देने के बावजूद हम दुर्गंध और कीचड़ युक्त पानी को मजबूर है। अगर कर्मियों ने हड़ताल कर रखी है तो पाइपलाइन की लीकेज को ठीक करने के लिए वाटर बोर्ड को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

डीबी स्टार ने गंदेपानी में जल पर्षद को दुर्गंध का इंतजार शीर्षकसे खबर 6 फरवरी के अंक में प्रकाशित की थी। खबर में बताया गया था कि लीकेज ठीक करने के लिए जल पर्षद पानी को रंगीन तो मान रहा, मगर इसमें दुर्गंध से इनकार कर रहा है। लगातार फॉलोअप पर अधिकारियों का कहना था कि पाइपलाइन काफी नीची होने और इसके ऊपर कंक्रीट रहने की वजह से लीकेज नहीं मिल पा रहा और अब कर्मचारियों की हड़ताल ने परेशानी को और बढ़ा दिया है।

FOLLOW-UP

खबरें और भी हैं...