पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना एम्स : सर्जरी विभाग में अब 60 बेड, एक सप्ताह बाद होने लगेगा सीटी स्कैन

पटना एम्स : सर्जरी विभाग में अब 60 बेड, एक सप्ताह बाद होने लगेगा सीटी स्कैन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पटनाएम्स में 200 बेड की सुविधा बहाल हो गई है। सर्जरी विभाग में 20 बेड बढ़ाए गए हैं। पहले यहां 40 बेड थे। यह जानकारी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. उमेश भदानी ने बुधवार को दी। इसके अलावा फिलहाल पांच ओटी और छह बेड हाई डिपेंसी यूनिट (एचडीयू) की सुविधा मरीजों मिल रही है। चार अोटी और 10 बेड के आईसीयू का निर्माण हो रहा है। यह भी जल्द संस्थान को मिल जाएगा। सीटी स्कैन मशीन की सुविधा एक सप्ताह के अंदर मिलने लगेगी। रेडियोलॉजी विभाग में कई आधुनिक मशीन की सुविधा बहाल हो गई। इसमें डिजिटल एक्स-रे, मैमोग्राफी, अल्ट्रा साउंड की व्यवस्था हो गई। स्ट्रोक के इलाज के डिजिटल सब ट्रैक्शन एंजियोग्राफी मशीन भी गई है। इसका भी इंस्टाॅलेशन हो रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं भी मिल रही हैं।

खबरें और भी हैं...