पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक के धक्के से युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नौबतपुर | नौबतपुर-पिपलावांमुख्य मार्ग पर स्थित नारायणपुर गांव के समीप बुधवार की रात 9 बजे के आसपास हुई सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान दुल्हिनबाजार थाने के नरही गांव निवासी रामाशीष राय के 35 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर यादव के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, काैशल पटना से अपने गांव नरही मोटरसाइकिल से जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से रही मोटरसाइकिल ने चकमा देते हुए धक्का मार दिया। कौशल किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही एसआई धनंजय कुमार, एएसआई रामचंद्र यादव लाश को कब्जे में लेकर थाने ले आए। घायल युवक थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...