पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कृमि मुक्त किए जाएंगे 4.35 करोड़ बच्चे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीओ ने पूछा तो बच्चों ने कहा, कृमि की दो बूंद दवा खाई है...

कृमिनियंत्रण के लिए राज्य में पांचवें चरण के कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने किया। उन्होंने राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बांकीपुर की छात्राओं को अल्बेंडाजोल देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 करोड़ 35 लाख बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके तहत प्रदेश सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों, निजी विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों नवोदय विद्यालयों में एल्बेंडाजोल की गोली दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों की स्वास्थ्य सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों के पेट के कृमि की समस्या का समाधान होने उन्हें समुचित पोषण मिलने से उनका समुचित शारीरिक और मानसिक विकास हो सकेगा। कृमि के कारण बच्चों में खून की कमी पेट में लगातार दर्द होना, कमजोरी, भूख में कमी और पढ़ाई में मन नही लगने की शिकायत होती है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने कहा कि कृमि संक्रमण दुनियाभर में सबसे आम संक्रमण माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया की 24 प्रतिशत लोग कृमि से संक्रमित हैं। बच्चों में कृमि संक्रमण के कारण हो रही अस्वस्थता को 2020 तक समाप्त करने का टारगेट निर्धारित किया है।

दवा बांटी गई पटनासिटी के मारवाड़ी उच्च विद्यालय में बुधवार को नौवीं-10वीं के छात्रों के बीच कृमि से बचाव के लिए दवा वितरित की गई। इस दौरान प्राचार्य पुनीत किशोर रजक, अजीत चंद्रवंशी, अनिल रश्मि, सूर्य प्रताप मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...