जिले के हर प्रखंड में गूंजी आवाज-छोड़ो शराब, छोड़ो शराब
क्षेत्रके उसरी बाजार में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं ने शराबबंदी का संकल्प लिया। जीविका समूह और ग्राम संगठन से जुडी करीब ढाई सौ महिलाओं ने हाथों में दीप लेकर परिवार के पुरुषों को शराब नहीं पीने देने की कसम खाई। साथ ही गांवों को भी शराबमुक्त कराने का संकल्प लिया। बख्तियारपुरकेचंपापुर गांव में जागरुकता रैली निकाली गई। मौके पर मौजूद ब्लाॅक प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मोहन झा सहित अन्य मौजूद थे।
बाढ़केअकबरपुर गांव में उज्जवल जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मो शब्बीर अहमद, जीविका एसपीएम अनुरंजना कुमारी, हेमराज कुमार, रूपा भारती, इंद्राणीवाला शर्मा मौजूद थे। इधर पंडारक के ममरखाबाद गांव में हरिओम महिला संगठन, अथमलगोला के जमालपुर बीघा में अभियान चलाया गया। फतुहाकेसैदपुर गांव में चांदनी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा जीविका के प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया। संगठन की सचिव नीतू देवी, जीविका-पटना की स्मिता कुमारी, कुणाल कुमार, चांदनी जीविका संगठन की अध्यक्ष सुजाता देवी, सचिव नीतू देवी, बबीता देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, सोनी देवी समेत सैकड़ों महिलाएं थीं। बिक्रमकेमझौली में जीविका समूह एवं ग्राम संगठन से जुड़ी 108 महिलाओं ने रैली निकाली। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सहित बिक्रम बीपीएम जीविका के कर्मी उपस्थित थे। पुनपुनकेकनौजी कछुआरा गांव में बुधवार की दोपहर महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लिया। आयोजन में बीडीओ कुंज बिहारी प्रसाद, जीविका की बीपीएम शिखा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। नौबतपुरकेसरारी गांव में जीविका द्वारा मद्यनिषेध का कार्यक्रम का आयोजन हुआ।