आरा में सिपाही के बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर टांगा
आरा| मंगलवाररात एक युवक की हत्या कर शव को उसी के घर के हाता में नीम के पेड़ पर टांग दिया गया। घटना गजराजगंज की है। लोगों ने आरा-बक्सर एनएच-84 को जाम कर 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। मृत युवक 20 वर्षीय दीपक राम मूल रूप से बिहियां के कल्याणपुर-पकड़ी गांव निवासी सिपाही लालदेव राम का पुत्र था। 15 साल से सिपाही का परिवार गजराजगंज में रह रहा है। लालदेव की ड्यूटी पटना हाईकोर्ट में है। परिजनों के अनुसार दीपक सूरत से मंगलवार को ही आया था। एक लड़की से अंतरजातीय विवाह करना चाहता था। उसी ने फोन कर उसे बुलाया था।