पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोजपानेता बाहुबली बृजनाथी सिंह हत्याकांड के चारों नामजद आरोपियों सुबोध राय, सुनील राय, मुन्ना सिंह बबलू सिंह की संपत्ति कुर्क करने के लिए पटना पुलिस कोर्ट में आवेदन देगी। फिलहाल पटना पुलिस को चारों का गिरफ्तारी वारंट बुधवार को मिल गया है। एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। कोई भी पुलिस के सामने नहीं आया है। लगातार पटना वैशाली में छापेमारी चल रही है, लेकिन आरोपी फरार हैं। लिहाजा आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शीघ्र पटना पुलिस इसके लिए कोर्ट में आवेदन देगी। चूंकि वारदात पटना में हुई है, तो पटना पुलिस कुर्की जब्ती के लिए आवेदन करेगी। कुर्की का आदेश मिलने के बाद पटना वैशाली पुलिस संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल वैशाली पुलिस की दो पटना पुलिस की एक एसआईटी संयुक्त रूप से वारदात की जांच में जुटी है। एसटीएफ भी इसमें सहयोग दे रही है।

शूटर बाइक से थे, कार में ले जाई गई थी एके 47

हत्याके लिए एके-47 कार से ले जाई गई थी। शूटर बाइक से कच्ची दरगाह पर पहुंचकर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। बीते शुक्रवार को जिस तरह स्कार्पियो से गांव से सपरिवार पटना रहे बृजनाथी को एके-47 से भून डाला गया था उससे पुलिस मान रही है कि उस तरह का शार्प शूटर राघाेपुर या वैशाली में नहीं हैं। जांच में जुटी एसआईटी सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद सभी बाइक से बाढ़- मोकामा की ओर फरार हुए हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि शूटर बाढ़ या मोकामा इलाके के होंगे।

खबरें और भी हैं...