पटना में बंदी नहीं, खुला रहा सर्राफा बाजार
पटना|दो लाखसे अधिक की ज्वेलरी की खरीदारी पर पैनकार्ड की मांग के सरकारी नियम के विरोध में बुधवार को देश की ज्यादातर दुकानों में बंदी रही, लेकिन बिहार में इसका कोई असर नहीं रहा। पटना में दुकानें खुलीं और लेन-देन सामान्य दिनों की तरह ही हुआ। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ और स्वर्णकार समाज विकास (एसएसवीएसएस) ने बंदी में भाग नहीं लिया। स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार के अनुसार बिहार में छोटे दुकानदार अधिक हैं और उनकी ग्राहकी भी छोटी है। जो बड़े दुकानदार हैं, वे सरकार के नियमों का पालन करने के लिए सहमत हैं। ऐसे में कुछ गिने-चुने दुकानदारों के पक्ष में सरकार का विरोध उचित नहीं है।