मीडिया कप में जी पुरवईया जीता
पटना | वास्तुबिहार मीडिया क्रिकेट कप के उद्घाटन मुकाबले में बुधवार को जी पुरवईया की टीम ने ऑर्गनाइजर इलेवन को 10 विकेट से हरा दिया। जीएसी ग्राउंड गर्दनीबाग में अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के इस पहले मैच में टॉस जी पुरवईया के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। सिक्का बिहार स्टेटे को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक कुमार शांत रक्षित ने उछाला। मैन ऑफ मैच का पुरस्कार अमिताभ रंजन को मिला। इस आयोजन के को स्पॉन्सर शेरा, आस्तिक ग्रुप और भवानी इन्फ्राकॉन है। इलबेला इवेंट के एमडी मनमीत सिंह अलबेला, भावना जायसवाल, सुचेता सिंह, कौशल, आकाश प्रतीक, रौशन, मनीष, बब्लू, रिया आदि मौजूद थे।