पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना में लगेगा महिला खिलाड़ियों का महाकुंभ

पटना में लगेगा महिला खिलाड़ियों का महाकुंभ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14से 17 फरवरी के बीच पटना में बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों का जुटान होगा। मौका होगा राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता का। बिहार में पहली बार यह प्रतियोगिता हो रही है। इससे पहले बिहार झारखंड अलग नहीं हुआ था, तब 1989 में रांची में राष्ट्रीय महिला खेल का आयोजन हुआ था। इस बार राजीव गांधी खेल अभियान के तहत हो रहे इस आयोजन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। साथ ही दो सौ से अधिक प्रशिक्षक, तकनीकी पदाधिकारी एवं अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समापन समारोह पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में होगा। मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार के अनुसार संभव है, उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

प्राधिकरण के डीजी ने लिया तैयारियों का जायजा

बुधवारको बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक अरविंद पाण्डेय ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उद्घाटन समारोह के मंच से लेकर, पानी का छिड़काव, एस्ट्रो टर्फ, लाइट समेत कई चीजों का बारीकी से मुआयना किया। साथ ही आयोजन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इससे पहले आयोजन को लेकर गठित समिति उपसमिति के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।

हॉकी, टेनिस हैंडबाल के मैच होंगे, आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

प्रतियोगितामें हॉकी, हैंडबॉल लॉन टेनिस के स्पर्धा होंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत मैचों का आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कंकड़बाग, सचिवालय स्पोर्ट्स क्लब टेनिस कोर्ट, बीएमपी 5 और बिहार रेजिमेंट सेंटर में होगा। खिलाड़ियों का अभ्यास प्रशिक्षण भी चल रहा है। इसके लिए आयोजन समिति समेत कई उपसमितियों का गठन हुआ है। आयोजन समिति के नरेश चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों प्रशिक्षकों को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में ठहराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...