पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दो दिन में बिहटा चीनी मिल की स्थिति हो जाएगी साफ

दो दिन में बिहटा चीनी मिल की स्थिति हो जाएगी साफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहटाचीनी मिल में सरकारी रिकॉर्ड से ज्यादा मिली जमीन और अन्य स्थितियां आगामी दो दिनों में साफ हो जाएगी। पिछले डेढ़ माह से मिल की जमीन नापी के बाद से कार्रवाई ठप पड़ी हुई थी। गन्ना मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने डीबी स्टार को बताया कि इस मामले का खुलासा होने के बाद उन्होंने एक कमेटी गठित की थी। फिलहाल वह क्षेत्र के दौरे पर है और शुक्रवार को लौटते ही उसकी रिपोर्ट की स्थिति जानेंगे और आगे की कार्रवाई के लिए निर्देश जारी करेंगे।

अमीनछुट्‌टी पर, काम है ठप

डीबीस्टार में बिहटा चीनी मिल के मामले में खुलासे के बाद दिसंबर के आखिर में जमीन की नापी कराई गई थी। इसमें सरकारी रिकॉर्ड से करीब 19 एकड़ ज्यादा जमीन मौके पर मिली थी। अधिकारियों ने बताया था कि निजी ड्राइपोर्ट कंपनी को लीज पर दी गई 23.78 एकड़ जमीन की सरहद तय की जाएगी, लेकिन उसके बाद से नापी करने वाले अमीन छुट्‌टी पर चले गए और जिला प्रशासन ने दूसरा अमीन और अन्य कर्मचारी प्रखंड कार्यालय को नहीं उपलब्ध कराया। इसकी वजह से डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद कार्रवाई की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। बिहटा सीओ रघुवीर प्रसाद ने बताया कि अमीन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खुलासे के बाद की गई नापी में निजी कंपनी के कब्जे में 23.78 एकड़ की जगह 32 एकड़ 61 डिसिमल जमीन मिली थी। ऐसे में दावा किया गया था कि कंपनी को लीज पर दी गई जमीन से ज्यादा मिले हिस्से को चिह्नित किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं पाया है। इसके अलावा परिसर के अंदर रहे कर्मियों के वैधता की भी जांच की गई थी। इसके बावजूद वैध कर्मियों को अब तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया।

बिहटा चीनी मिल में चल रहे गडबड़झाले का डीबी स्टार ने 29 नवंबर को 23.78एकड़ की लीज पर सौंपी 51.10 एकड़ जमीन शीर्षकसे खुलासा किया था। इसके बाद 30 नवंबर को मिलकी आवाज थमी, थम गई सैकडों परिवारों की जिंदगी शीर्षकसे प्रकाशित खबर से परिसर में रह रहे कर्मियों की स्थिति बयां की थी। इसके बाद जमीन को लेकर चल रही अन्य गड़बडियों का खुलासा किया था।

29 नवंबर 2015

29 दिसंबर 2015

30 नवंबर 2015

खबरें और भी हैं...