पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • वीमेंस कॉलेज में युवा फैशन डिजाइनर छाए

वीमेंस कॉलेज में युवा फैशन डिजाइनर छाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहींप्लाजो सलवार विद डिजाइनर कोट, तो कहीं लेयर्ड कुर्ता और डिजाइनर सलवार। एक से बढ़कर एक डिजाइनर सूट और कुर्तियों के साथ डिजाइनर आर्ट से सजी ज्वेलरी। जिन्हें देखकर कहीं से यह नहीं लगता कि यह किसी स्टूडेंट ने तैयार किया। मौका था पटना वीमेंस कॉलेज में आयोजित एग्जिबिशन कम सेल का। पीडब्ल्यूसी के पीजी विभाग के फैशन डिजाइनिंग और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में बुधवार को एग्जिबिशन सेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस सिद्धांत, डिप्टी डायरेक्टर उपेंद्र महारथी शिल्प संस्थान, सिस्टर रीमा एसी, सिस्टर एम रश्मि एसी, फैकल्टी मेंबर में एचओडी फैशन डिजाइनिंग डॉ. शेमुशी ईटीआलम मधु , आशा पाण्डेय, गीतांजली चौधरी और प्रियंका सिंह मौजूद थीं।

एग्जिबिशन में यूं तो सभी ड्रेसेज विभिन्न डिजाइनों के थे लेकिन स्टूडेंट आैर गेस्ट का ध्यान वेस्ट मटीरियल से बने ड्रेस पर टीका रहा। छात्राओं ने इसमें विभिन्न वेस्ट पेपर और टिस्यू पेपर से डिजाइनर टॉप आैर स्कर्ट बनाया। इसके अलावा डिजाइनर लहंगा कम कॉप टाप विद स्कर्ट भी आकर्षण का केन्द्र रहा। 28000 की कीमत का यह लहंगा जार्जेट और शिफॉन का है जिसके दुपट्टे को हटा देने पर यह क्रॉप टाॅप विद लांग स्कर्ट का लुक देता है। इसे बनाने वाली अलीशा ने बताया कि बहुत मेहनत से यह तैयार किया गया। वहीं प्लाजो विद ओपन कुर्ता 4000 की कीमत का है।

कार्यक्रम में छात्राओं ने बनाई हुई कलाकृतियों की प्रस्तुति की। छात्राओं ने विभिन्न तरह के कपड़े, ज्वेलरी, हाउस होल्ड के समानों की प्रस्तुति दी। एचओडी डॉ. मधु ने बताया कि छात्राओं ने पूरे साल जो भी सीखा और बनाया, उसका हर साल सेल लगाया जाता है। इस बार यह विशेष है क्योंकि हमारी छात्राओं को एक हफ्ते के लिए उपेंद्र महारथी शिल्प संस्थान में टिकुली आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें छात्राओं ने टिकुली आर्ट से कई तरह की कलाकृतियां सीखीं। कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने वाली स्टूडेंट को सर्टिफिकेट दिया गया। प्रदर्शनी में स्टूडेंट की बनाई कुर्तियां, लहंगा, डिजाइनर सलवार विद दुपट्टा, हैंड प्रिंटेड और ब्लॉक प्रिंटेड ड्रेसेज, लेयर ड्रेसेज, डिजाइनर साड़ी, डिफरेंट आइटम ऑफ टिकुली डिजाइन की प्रदर्शनी की।

खबरें और भी हैं...