पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • राशि जमा नहीं करनेवाले मिल मालिकों की होगी गिरफ्तारी

राशि जमा नहीं करनेवाले मिल मालिकों की होगी गिरफ्तारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | जिलाप्रशासन की ओर से गुरुवार को बकाया राशि जमा नहीं करनेवाले राइस मिल मालिकों पर बाॅडी वारंट जारी कर गिरफ्तार करने उनके मिल को नीलाम करने का निर्देश जारी किया गया। इसके साथ देर से राशि जमा करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बकाएदार मिल मालिकों से 84 लाख से अधिक की वसूली की गर्इ है। वहीं अनुमंडल पटना सदर ने बकाएदार बद्री कुमार मित्तल, मेसर्स ओमश्री ग्रामोद्योग, अविनाश कुमार सोनाली राइस मिल, संतोष कुमार सोनाली राइस मिल पर राशि जमा नहीं करने को लेकर बाॅडी वारंट जारी किया। इसके अलावा पटना सिटी अनुमंडल के सोनी कुमार पूजा फूड प्रोसेसिंग मिल प्रा लिमिटेड, अरविंद कुमार कृष्णा राइस मिल, अरुण कुमार सिद्धिविनायक राइस मिल, रंधीर कुमार सिवानी राइस मिल पर बकाया राशि जमा नहीं करने पर बाॅडी वारंट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने 10 बड़े बकाएदारों की सूची भी जारी की है। इसमें कर्इ पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है। जिला प्रशासन का कुल 16 करोड़, 16 लाख 27 हजार से अधिक बकाया है। जिलाधिकारी ने राशि जमा करने का निर्देश दिया है।

पटना | मुंगेरजिले में शराब के ठेके में फर्जी विपत्रों के आधार पर उत्पाद विभाग को करोड़ों रुपयों का चूना लगाने के मामले में बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश त्रिलोकी नाथ तिवारी की अदालत में आठ शराब व्यवसायियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। ब्यूरो ने यह आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश की अदालत में भादवि की विभिन्न धाराओं सहित भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दाखिल किया है। मुंगेर के मोहन सदर बाजार के मनोज कुमार सोनी, धन कुंडा के पंकज ठाकुर, तोपरवान बाजार के माजिद अहमद, मुंगरौटा के कैलाश कुमार, मढुरा के विनय यादव, रहमतपुर के संजीव कुमार यादव, इंग्लिश पाटम के संजीव चौरसिया और बांका के मनटुन कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। गौरतलब है कि इस मामले में प्राथमिकी वर्ष 2014 में दर्ज की गई थी और इसके पूर्व इस मामले में उत्पाद विभाग के कई कर्मचारियों को ब्यूरो ने आरोपित किया था। अनुसंधान अब भी जारी है। मामला वर्ष 2012-13 एवं 2013-14 के बीच बिहार के मुंगेर जिले के उत्पाद विभाग में शराब के ठेकों को लेकर जमा किए जाने वाले चालानों में जालसाजी कर विभाग को लगभग 7.77 करोड़ रुपए का घाटा पहुंचाया गया।

खबरें और भी हैं...