पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • डॉ. शिववंश पांडेय की पुस्तक ‘लौकिक न्यायानुशीलन’ का विमोचन

डॉ. शिववंश पांडेय की पुस्तक ‘लौकिक न्यायानुशीलन’ का विमोचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | बिहारहिंदी साहित्य सम्मेलन में गुरुवार को वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिववंश पांडेय की पुस्तक का लोकार्पण हुआ। पुस्तक लौकिक न्यायानुशीलन पर डॉ. पांडेय ने कहा कि लौकिक न्याय का मतलब न्यायालयों में होनेवाले न्याय से नहीं है। इसका लोक जीवन में प्रचलित मान्यताओं और उससे निर्मित कहावतों और मुहावरों से है। उन्होंने पुस्तक में उन्हीं लोकोक्तियों के संकलन और उसके संदर्भों की चर्चा किए जाने की बात कहीं। इस दौरान सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने उनके 85 वें जन्मदिन पर चादर देकर अभिनंदन किया। विमोचन समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार राम उपदेश सिंह, जियालाल आर्य, पंचम लाल, हरिद्वार पांडेय, सम्मेलन के उपाध्यक्ष नृपेंद्र नाथ गुप्त, पंडित शिवदत्त मिश्र, बलभद्र कल्याण, डॉ. तारा सिन्हा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...