पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जीएसटी को लेकर जागरूक करेगा वाणिज्य कर विभाग

जीएसटी को लेकर जागरूक करेगा वाणिज्य कर विभाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वस्तुएवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर वाणिज्य कर विभाग में तैयारी शुरू हो गई है। विभाग में अलग से एक सेल का गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी को दी गई है और उनकी टीम में संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त और सहायक आयुक्त की भी तैनाती हुई है। जहां जीएसटी पर लगातार काम चल रहा है, लेकिन विभाग के सामने कारोबारियों को जीएसटी के बारे में जागरुक करना एक चुनौती है। पहले चरण में कारोबारियों के पैन का मिलान एनएसडीएल के डाटा से कराया गया है। जागरुकता अभियान में विभाग कारोबारी संगठनों से भी मदद लेगा।

संभावित जीएसटी कानून में पैन महत्वपूर्ण है। नई कर प्रणाली में जो पंजीयन नंबर होगा, उसमें दस डिजिट कारोबारियों का पैन नंबर ही होगा। अगर पैन नंबर सही नहीं हुआ तो जीएसटी में कारोबारियों को पंजीयन नंबर को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाणिज्य कर के उपायुक्त अशोक झा और सहायक आयुक्त अजिताभ मिश्र ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के सदस्यों जीएसटी की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...