पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईजीआईएमएस : स्थापना दिवस समारोह आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|आईजीआईएमएस केस्थापना दिवस समारोह का उद्‌घाटन शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव करेंगे। समारोह 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर कई सेवाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कराने की योजना थी। पर सीएम का समय नहीं मिल सका। इसलिए जब मुख्यमंत्री की आेर से समय मिलेगा, सेवाओं का उद्‌घाटन कराया जाएगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री और प्रधान सचिव आरके महाजन नई सुविधाओं को देखेंगे। मंत्री तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य प्रदर्शनी का उद्‌घाटन करेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ.एनआर विश्वास के मुताबिक- तीन दिन तक कई कार्यक्रम होंगे। जिपमर, पुडुचेरी के निदेशक डॉ. एसी परिजा ओरेशन देंगे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. एसके शाही ओरेटेर से परिचय कराएंगे। 13 फरवरी को दीक्षांत समारोह में दिल्ली एम्स के निदेशक एमसी मिश्रा और और पटना एम्स के निदेशक डॉ. गिरीश कुमार सिंह शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...