पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पीएमसीएच : कैंपस से हटाया गया अतिक्रमण

पीएमसीएच : कैंपस से हटाया गया अतिक्रमण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पीएमसीएचकैंपस से गुरुवार को अवैध कब्जा हटाया गया। कहीं कोई अप्रिय घटना हो, इसके लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। कॉटेज और कैदी वार्ड के पास अवैध कब्जा था। यहां अवैध तरीके से आठ घर बना कर लोग रह रहे थे। इन्हें तोड़ दिया गया। आंख विभाग के पास अवैध तरीके से दुकानें बनीं थी, जिन्हें तोड़ा गया। क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारियों के कागजात की जांच की गई। प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा और उपाधीक्षक डॉ. दीपक टंडन अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे। प्राचार्य डॉ. सिन्हा के मुताबिक- कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जा हटाया गया। उन्होंने बताया क्वार्टरों में अवैध तरीके से रह रहे कर्मचारियों को भी क्वार्टर खाली करने का निर्देश दिया गया।

खबरें और भी हैं...