एजेंसी से मुक्त करने के लिए बिजली कर्मी बेमयादी हड़ताल पर गए
पटना | प्रगतिशीलविद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा गुरुवार से राज्यव्यापी बेमियादी हड़ताल चला गया। एजेंसी से मुक्त करने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कंपनी में कार्यरत 7500 मानव बल ने पटना समेत सभी जिलों में हड़ताल शुरू की है। साउथ बिहार पावर वकर्स यूनियन के अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि सभी कर्मी कंपनी प्रबंधन एवं एजेंसी मालिकों के विरुद्ध अभियोजन की कार्रवाई करने एवं कामगारों को उनका हक दिलाने के मांगों को लेकर गांधी मैदान में न्याय की गुहार लगाएंगे। इधर, एसबीपीडीसीएल एवं एनबीपीडीसीएल ने जानकारी दी कि सर्विस प्रोवाइड एजेंसी के साथ मानव बल उपलब्ध कराने का एकरारनामा किया गया है। इस आलोक में सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी द्वारा विभिन्न कार्यालयों में मानव बल के रूप में कामगार उपलब्ध कराए गए हैं। इस कारण मानव बल कामगारों का विद्युत कंपनियों से सीधा रिश्ता नहीं है। इसलिए यह कामगार विद्युतकर्मी नहीं हैं।