पत्नी और बेटे के वियोग में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
पटना | प|ीबेटे के वियोग में कोतवाली की पीएंडटी कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे किसी तरह बचा लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2014 में उसकी प|ी आरा स्थित मायके चली गई। जिस समय वह मायके गई उस समय गर्भवती थी। अब आठ महीने का उसका एक बेटा है। जिसे अभी तक वह देख नहीं पाया है। ससुर हरीश तिवारी उनकी प|ी को वापस आने नहीं देते। इस कारण वे मानसिक रूप से टूट गए थे।