पीएमसीएच : सर्जिकल सोसायटी वरीय चिकित्सकों को करेगी सम्मानित
पटना | पीएमसीएचकी सर्जिकल सोसायटी स्थापना दिवस के मौके पर वरीय चिकित्सकों को सम्मानित करेगा। ऐसे करीब 25 चिकित्सक हैं, पीएमसीएच में शिक्षक हैं। इनमें पद्मश्री डॉ. एसएन आर्या, पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर, डॉ. शांति राय आदि शामिल हैं। इसके लिए सर्जिकल सोसायटी ने 20 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया है। सर्जरी विभाग के हेड. अजित बहादुर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के बाहर के विशेषज्ञ भी शिरकत करेंगे। वे बेरियाट्रिक सर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी पर विस्तार से चर्चा करेंगे। पहली बार विभाग का न्यूज लेटर भी प्रकाशित किया जा रहा है। उसी दिन इसका लोकार्पण होगा। मुख्य अतिथि होंगे डॉ. रवि रंजन जबकि गेस्ट आफ ऑनर कमिश्नर आनंद किशोर होंगे। वैसे पटना मेडिकल काॅलेज का स्थापना दिवस 25 फरवरी है। उसके पहले काॅलेज की विभिन्न सोसायटी कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। डॉ. सिंह के मुताबिक- विभाग में अभी कई कमियां हैं। कुछ जरूरी उपकरणों की जरूरत है। ताकि हॉर्ट, किडनी ट्रांसप्लांट, फेफड़ा आदि की सर्जरी शुरू हो सके।