ट्रैक्टर की ठोकर से तीन युवक जख्मी
पटना-गयाएनएच 83 पर डुमरी गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन युवकों को जख्मी कर दिया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घटना गुरुवार की देर शाम की है। मिली जानकारी के मुताबिक, नदवां निवासी संतोष कुमार रवि कुमार अपने परसा बाजार निवासी बहनोई बिट्टू कुमार के साथ एक बाइक पर सवार होकर नदवां से पटना की तरफ जा रहे थे।
तीनों नशे की हालत में थे। डुमरी के पास तेज रफ्तार के कारण सामने से रही एक टैक्टर से सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीनों युवक जख्मी होकर सड़क किनारे गिर पडे़। ग्रामीणों की सूचना पर पुनपुन पुलिस मौके पर पहुंची और पीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें पीएमसीएच भेजा गया। पुनपुन के थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि तीनों में से एक युवक बिट्टू कुमार की हालत गंभीर है।