पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निर्माणाधीन जैन मंदिर में वेदी पूजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। पाटलिपुत्रादिगंबर जैन समिति की ओर से शनिवार को कांग्रेस मैदान के पास निर्माणाधीन जैन मंदिर का वेदी पूजन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। समारोह के लिए जबलपुर से पधारे जैन आचार्य विद्या सागर महाराज के परम शिष्य ब्रह्मचारी मनोज भैया की देखरेख में जैन श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक किया। इससे पहले बेदी शुद्धि के लिए नौ कुंवारी कन्याओं एवं नौ सुहागिन महिलाओं ने वेदी पूजन किया। वेदी के गर्भ में ब्रह्मचारी भैयाजी द्वारा मंत्रित पांच स्वर्ण शिला, पांच रजत शिला, पांच अष्टधातु शिला, पांच प्लेटिनम शिला, एक अचल यंत्र, नद्याव्रत एवं पारा, पांच पंचर|, आठ ताम्र कील, चांदी की 11 स्वास्तिक जैन श्रद्धालुओं द्वारा रखा गया। भैया जी द्वारा लाये गए जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी की मिटटी भी रखी गई। पाटलिपुत्र दिगंबर जैन समिति के अध्यक्ष शांतिलाल जैन ने कहा की इस वेदी पर शीघ्र ही भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पांच कल्याणक कराने की योजना है।

खबरें और भी हैं...