पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टर और उनके बेटे पर बमों से हमला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। जमीनविवाद में पड़ोसी ने होमियोपैथ डॉक्टर हरिशंकर यादव और उनके बेटे अमित पर बमों से जानलेवा हमला कर दिया। युवक सन्नी ने दोनों बाप-बेटे पर दो देसी बम फेंके। बम फटा पर किसी को नहीं लगा। बमों के धमाकों से अफरातफरी मच गई। घटना कदमकुआं थाने के पार्क रोड में शुक्रवार की रात हुई। घटना के बाद पीड़ित घर से भाग गए। देर रात हरिशंकर थाने पहुंचे और सन्नी पर जानलेवा हमला करने और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी सन्नी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच जमीन के विवाद को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार की रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इतने में सन्नी ने बाप-बेटे पर बम फेंक दिया लेकिन वे बाल-बाल बच गए। थानेदार सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस सन्नी से पूछताछ करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...