पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बीएमपी जवान के बेटे का अपहरण घर से गया था स्कूल, नहीं लौटा

बीएमपी जवान के बेटे का अपहरण घर से गया था स्कूल, नहीं लौटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। बीएमपी-9भागलपुर के जवान कलक्टर सिंह के बेटे नीरज कुमार सिंह का अपहरण हो गया है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे 16 वर्षीय नीरज कंकड़बाग की आरएमएस कॉलोनी से शिवम कान्वेंट स्कूल के लिए निकला। पर वह तो स्कूल पहुंचा और ना ही घर लौटा। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार की रात पिता कलक्टर सिंह ने कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। थानेदार विजय कुमार मिश्र ने बताया कि धारा 363 और 365 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्रथम दृष्टया अपहरण नहीं लगता है।

नहींहै उसके पास मोबाइल

कलक्टरसिंह को दो बेटे हैं। बड़ा बेटा चंदन कुमार सिंह सीतामढ़ी में आरपीएफ में एसआई हैं। वे आरा के भकुरा के रहने वाले हैं। परिवार आरएमएस कॉलोनी में छोटे लाल कुमार के मकान में रहता है। सीतामढ़ी से पटना पहुंचे चंदन ने बताया कि नीरज शिवम कान्वेंट में दसवीं का छात्र है। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। शुक्रवार को वह घर से कहकर गया था कि स्कूल में सरस्वती पूजा है। पूजा करने के बाद घर लौट आऊंगा पर नहीं आया।

खबरें और भी हैं...