पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पटना को देश की बेस्ट राजधानी बनाना सपना

पटना को देश की बेस्ट राजधानी बनाना सपना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। उपमुख्यमंत्रीतेजस्वी यादव ने कहा कि पटना को देश की बेस्ट राजधानी बनाना मेरा सपना है। इस दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने ये बातें मुख्यमंत्री नगर विकास योजना और मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना की पटना जिला स्तरीय संचालन समिति पटना जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की हड़ताल से सबको परेशानी होती है। हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास जारी है।

उपमुख्यमंत्री ने अफसरों को जनप्रतिनिधियों की बातों को धैर्य से सुनने का निर्देश दिया। जनप्रतिनिधियों से दोनों योजनाओं के तहत दो-तीन दिनों में 25 लाख तक की योजनाओं की सूची देने की अपील की। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा लगाए गए चापाकल की गहराई की जांच कराने की मांग की। विधायक नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर में पिछले गली-नाली का 86 काम पेंडिंग है। इसकी जांच हो।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। स्कूली शिक्षकों को पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से मैट्रिक और इंटर परीक्षा में कदाचारमुक्त माहौल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर सांसद वीणा देवी, विधायक भाई वीरेंद्र, आशा सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद नीरज कुमार, रणवीर नंदन, रामचंद्र भारती आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...