इंजीनियर के घर में मारपीट करने वाले केस उठाने की दे रहे धमकी
पटना|दबंगों नेइंजीनियर के घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की और अब केस नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। मामला गोपालपुर थाने के उदैनी गांव का है। घटना पिछले साल दिसंबर की है। दबंगों ने इंजीनियर नीतीश के घर में घुसकर मारपीट की और उनके भतीजे प्रकाश पर फायरिंग कर दी। इस मामले में नीतीश के भतीजे रोशन कुमार ने गांव के ही अरविंद, उसके दो भतीजों जेम्स रोनाल्ड और चचेरे भाइयों संतोष ओमप्रकाश के खिलाफ 24 दिसंबर को गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नीतीश ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी गए थे। एसएसपी मनु महाराज से भी भेंट की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इधर गोपालपुर थानेदार एसके मंडल ने बताया कि जांच चल रही है।