सम्मानित होगी बिहार की टीम
पटना| बिलासपुर(छत्तीसगढ़) में संपन्न हुए 50वें राष्ट्रीय जूनियर फुटबॉल का खिताब जीतने वाले बिहार टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को बिहार सरकार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। इससे पहले बिहार टीम के पटना पहुंचने पर राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर बिहार बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी संजय दयाल, सूर्यकांत, इंद्रकार, पीएफए के संयुक्त सचिव मनोज कुमार सहित कई जूनियर खिलाड़ी मौजूद थे।