इमरजेंसी में शुरू हुई पैथोलॉजी
पटना सिटी|एनएमसीएच केइमरजेंसी की पैथोलॉजी फिर से पुरानी जगह, यानी इमरजेंसी परिसर में शुरू हो गई। शनिवार को अधीक्षक डॉ. एपी सिंह ने इसका उद्घाटन किया। अब मरीजों के उपचार और जांच की सुविधा एक साथ होगी। इससे पहले पैथोलॉजी संक्रामक रोग विभाग के परिसर में चल रही थी। इस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। मरीजों को जांच के लिए दूसरे परिसर में जाना पड़ता था।