पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दो महीने से ब्लॉक सीवरेज को अब हड़ताल टूटने का इंतजार

दो महीने से ब्लॉक सीवरेज को अब हड़ताल टूटने का इंतजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूपाटलिपुत्र कॉलोनी के रोड संख्या 3ई में दो महीने से जलजमाव की समस्या है। पेंसनर्स भवन से शुरू होकर आगे के सौ मीटर तक लगभग आधा फीट गंदा पानी जमा है। पाटलिपुत्र को-ऑपरेटिव सोसायटी पहले ही इलाके की समस्या से अनजान बनी हुई है और निगम के पास यह इलाका अभी पूरी तरह नहीं आया है। इसके बावजूद लोगों को अब निगम से ही आस है, लेकिन नगर निगम पहले ध्यान नहीं दे रहा था और अब हड़ताल के कारण कुछ करने की स्थिति में नहीं है। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। जलजमाव का मुख्य कारण चेंबर का जाम होना है। सफाई नहीं होने की वजह से चेंबर जाम है। इसी कारण सारे मैनहोल खोल दिए गए। धीरे-धीरे मैनहोल से सीवरेज निकल कर सड़क पर जमा हो गया। सीवरेज के सड़क पर जमा हो जाने के कारण दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल रहता है। खुले मैनहोल के गंदे पानी से ढंके रहने के कारण गिरने का डर बना रहता है।

नालेसे हो रही परेशानी

जलजमावका एक और कारण यहां से गुजर रहा करीब दस साल पुराना नाला है। इसे पाटलिपुत्र कॉलोनी में मिलाया जाना था, लेकिन विरोध के कारण ऐसा नहीं हो पाया। इस कारण सीवरेज मेहर कुंज अपार्टमेंट के सामने जमा रहता है, जिससे सीवरेज का बहाव धीमा है।

पुराने नालेऔर चेंबर की सफाई नहींं हो पाने के कारण हमेशा जलजमाव बना रहता है। इसको लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मिल चुका हूं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। काम नही हुआ। केकेमल्होत्रा, स्थानीय निवासी

जलजमावकीजानकारी नहीं है। कल जाकर देखेंगे। कोई उपाय करेंगे, जिससे लोगों को सुविधा हो। विक्रमाप्रसाद बैठा, मुख्य सफाई निरीक्षक, नूतन राजधानी अंचलाधिकारी

स्थानीयनिवासियोंसे शिकायत मिली है। समस्या वाजिब है, लेकिन हम अभी कुछ नहीं कर सकते। सीवरेज साफ करने के लिए कर्मियों के हड़ताल टूटने का इंतजार करना होगा। विशालआनंद, कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचलाधिकारी

खबरें और भी हैं...