पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्रेशर हॉर्न लगे 251 वाहनों से 2.51 लाख जुर्माना वसूला, दुकानों में भी छापा

प्रेशर हॉर्न लगे 251 वाहनों से 2.51 लाख जुर्माना वसूला, दुकानों में भी छापा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | जिलापरिवहन कार्यालय ने रविवार को राजधानी की 76 दुकानों में छापा मारकर प्रेशर म्यूजिकल हॉर्न की जांच की। सड़कों पर भी वाहनों की चेकिंग की गई। डीटीओ सुरेंद्र झा ने बताया कि 251 गाड़ियों से 2.51 लाख रुपए फाइन की वसूली की गई। जिन गाड़ियों में 81 डेसीबल से अधिक ध्वनि के हॉर्न पकड़े जा रहे हैं, उनपर कार्रवाई हो रही है। ट्रकों और बसों के लिए ध्वनि की सीमा 91 डेसीबल निर्धारित की गई है। डीटीओ ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद अब राजधानी की सड़कों पर 15 वर्ष पुराने कॉमर्शियल डीजल वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। ऐसे वाहन पकड़े जाएंगे, तो जब्त कर लिया जाएगा। राजधानी में 38 हजार वाहनों को अनफिट घोषित किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...