पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोनल कमांडर पत्नी के साथ गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरपुर| माओवादीसंगठन का तिरहुत सब जोनल कमांडर लालबाबू सहनी को एसटीएफ ने रविवार की शाम समस्तीपुर के एक लॉज में छापेमारी करके प|ी के साथ दबोच लिया। हॉस्टल में लालबाबू ने पहचान छिपा कर शरण ली थी। समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ला स्थित एक लॉज में रविवार को मुजफ्फरपुर पटना एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। टीम ने प|ी के साथ उसे दबोच लिया। वैसे कुछ लोग नक्सली की गिरफ्तारी सकरा इलाके से होने की बात कह रहे हैं। सितंबर 2014 में जेल से छूटने के बाद शिवहर जिला के औरा-मलिकाना निवासी भास्कर को माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी ने जोनल कमांडर की कमान सौंपी थी। जेल से छूटने के बाद भास्कर के ही नेतृत्व में मोतीपुर में सीएंडसी कंपनी, तुर्की के मधौल में गैमन इंडिया साहेबगंज में सिंगला कंपनी (सभी निर्माण एजेंसी) पर लेवी की मांग को लेकर हमला कर आगजनी कर करोड़ों की संपत्ति फूंक दी गई थी।

खबरें और भी हैं...