पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता की पटना में रंगारंग शुरुआत

राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता की पटना में रंगारंग शुरुआत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडसे अलग होने के बाद बिहार में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय महिला खेल प्रतियोगिता रविवार को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शुरू हो गई। इसमें 22 राज्यों की महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। लॉन टेनिस, हॉकी और हैंडबॉल के मैच होंगे। कदमताल करते हुए खिलाड़ियों के मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के बीच प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री शिवचंद्र राम ने ध्वजारोहण और गुब्बारा उड़ाकर किया। मंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि जो अच्छा खेलेंगे उन्हें सरकार नौकरी देगी और जो नौकरी करने की स्थिति में नहीं होंगे, उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। सरकार राज्य में खेल-खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि बिहार के खिलाड़ी चाहे किसी भी राज्य से खेलते हों, पदक जितने पर सरकारी स्तर पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

हॉकी

मध्यप्रदेशने महाराष्ट्र को 3-0 से

राजस्थान ने बिहार को 3-2 से

कर्नाटका ने तेलंगाना को 6-1 से

छत्तीसगढ़ ने केरल को 6-2 से

हरियाणा ने त्रिपुरा को 14-0 से

हैंडबॉल

बिहारने कर्नाटका को 30-5 से

पंजाब ने मणिपुर को 23-14 से

छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 20-14 से

हिमाचल ने ओड़िसा को 28-6 से

हरियाणा ने केरल को 25-20 से

छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 36-11 से

दिल्ली ने राजस्थान को 22-11 से

लॉनटेनिस

गुजरातने उत्तर प्रदेश को 2-0 से

तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से

चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को 2-0 से

हॉकी में बिहार हारा, हैंडबॉल में मिली जीत

पहलेदिन हॉकी में बिहार की झोली में आते-आते जीत फिसल गई। इस रोमांचक मुकाबले का फैसला टाइब्रेकर से हुआ, जिसमें राजस्थान की खिलाड़ियों ने बिहार को 3.2 से हरा दिया। वहीं, हैंडबॉल में बिहारी बालाओं ने कर्नाटका को हराया।

ये टीमें प्रतियोगिता में

आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार।

जय हो... एरोबिक्स डांस ने मन मोहा

मार्चमें बिहार पुलिस की बैंड टीम सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा... की धुन बजाते हुए चल रही थी। साथ ही आचार्य सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल और विशप स्कॉट स्कूल की छात्राओं ने एरोबिकक्स डांस प्रस्तुत कर उद्घाटन समारोह में चार चांद लगा दिया। छात्राओं ने मितवा मितवा तुझको क्या डर है रे.../ जय हो... आदि गीतों के फ्यूजन पर परफॉर्म किया। बिहार सरकार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी अरविंद पाण्डेय, पद्मश्री सुधा वर्गिज,केंद्रीय खेल मंत्रालय के वीके पांडेय, खेल विभाग के निवर्तमान निदेशक अरविंद ठाकुर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव आशीष कुमार सिन्हा, विशेष कार्यपदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, उपनिदेशक बलवीर यादव समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। मंच संचालन सोनी सिंह कर रही थीं।

खबरें और भी हैं...