पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • स्वास्थ्य के प्रति महिलाएं हों जागरूक

स्वास्थ्य के प्रति महिलाएं हों जागरूक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनमैनोपॉज सोसाइटी एवं लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा आस्था की ओर से अंबेदकर कॉलोनी, यारपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 महिला मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया। मौके पर डॉ.कुसुम गोपाल कपूर ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों में शारीरिक बनावट अलग होती है।

इस वजह से उन्हें अलग-अलग बीमारियां भी होती है। जरुरत है समय पर बिमारियेां कि पहचान कर सही इलाज करवाई जाएं। डॉ.अमिता सिंह ने कहा कि अगर स्तन में कोई गांठ हो तो तुरंत उसकी जांच करवानी चाहिए ऐसा नहीं होने से आगे चलकर वह गंभीर बीमारी में बदल सकती है। डॉ.उषा डिडवानिया ने महिलाओं से कहा कि बीमारी से बचना है तो साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। डॉ.अमूल्य सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष रुप से जागरुक करना होगा। क्योंकि यह हमारे परिवार की रीढ़ है। अगर महिलाएं कमजोर होंगीं तो परिवार कमजोर होगा।परिवार के कमजोर होने से समाज कमजोर होगा। अत:हमें अपने समाज को बचाने के लिए महिलाओ को बीमारी के प्रति जागरुक करना होगा। इस मौके पर डॉ.नीता नाथ,डॉ.नमिता ने भी महिलाओं को बीमारी से बचाने के लिए अपने विचार रखें।

खबरें और भी हैं...