पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जश्ने खेल के साथ प्यार और भाईचारे का संदेश

जश्ने खेल के साथ प्यार और भाईचारे का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जांवितकरने वाली संगीत, हर्ष ध्वनि से गूंजता परिसर और उसपर जीत की दीवानगी। उत्साह और उमंग के हजारों रंग रविवार को संत माइकल्स हाई स्कूल में देखने को मिला। मौका था 45वें एनुअल स्पोर्ट्स मीट का। 3500 माइकलाइट्स ने इसे जश्न-ए-खेल को रूप में मनाया। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य फादर आर्म स्ट्रॉन्ग एडिशन द्वारा टॉर्च रिले से शुरू हुए इस खेल महोत्सव में एक के बाद एक कई खेल हुएं। कक्षा एक के छात्रों ने ‘क्राउन ड्रील’ से अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा दो ने एरोबिक ड्रिल किया। कक्षा तीन के बच्चों ने संता बनकर प्यार और भाईचारे का संदेश दिया।

कराटेने किया स्तब्ध

कक्षा5वीं और छठी के छात्रों ने स्तब्ध करने वाले स्टंट और कराटे की प्रस्तुति दी और खूब दाद समेटी। अपने अंदर मस्ती और उत्साह के समेटे रिदमिक ड्रिल की प्रस्तुति कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने दी।

युवाओं को क्रिकेट से आगे सोचना होगा : शिक्षा मंत्री

विद्यार्थियोंको संबोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि देश के युवाओं को क्रिकेट से आगे सोचना होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में देश का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहता है। हालांकि इसमें कुछ सालों में इसमें सुधार भी देखे जा रहे हैं। युवाओं और विद्यार्थियों को अन्य खेलों के प्रति रुझान को बढ़ाने में स्कूलों की भूमिका अहम हो जाती है। आज आईपीएल की तर्ज पर कब्बडी और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। हम सभी को मिलकर खेल में भी नया कीर्तिमान स्थापित करना होगा। इस अवसर पर नीता चौधरी सम्मानित अतिथि और बिहार खिलाड़ी संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी विशिष्ट अतिथि थे। धन्यवाद ज्ञापन हेट मिस्ट्रेस विशाखा सिन्हा ने किया।

विद्यार्थियों को मिलेगी वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स फैसिलिटी

खेलकी भावना और आज की तकनीक युग में इसे बढ़ावा देना अत्यंत जरूरी है। खेल भी पढ़ाई का हिस्सा है। आने वाले समय में विद्यालय प्रशासन खेल परिसर के निर्माण पर विचार कर रहा है। विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा देने का विचार है। उम्मीद है यह सपना जल्द धरातल पर होगा। फादरआर्म स्ट्रॉन्ग एडिशन, प्राचार्य, संत, माइकल्स हाई स्कूल

खबरें और भी हैं...