सेवा भावना से काम का संकल्प लिया डाॅक्टरों ने
एसोसिएशनऑफ मुस्लिम डॉक्टर्स का वार्षिक सम्मेलन रविवार को एएन सिन्हा संस्थान में सम्पन्न हो गया। इस मौके पर बिहार समेत देश के विभिन्न भागों से आए डाक्टरों ने सेवा भावना से मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया।
एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ अब्बास मुस्तफा ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र से नैतिकता खत्म होती जा रही है। भारतीय संस्कृति में मेडिकल प्रैक्टिस सेवा भाव है लेकिन पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से यह बिजनेस बनती जा रही है। इसके कारण गरीब तबके को मेडिकल की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
सम्मेलन में मेडिकल क्षेत्र में आई प्रगतियों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य संरक्षक डॉ एए हई ने डाॅक्टरों से समाज के कमजोर तबके की सेवा और उन तक बेहतर मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें बताया गया कि प्रो. खुर्शीद आलम को प्रेसीडेंट बनाया गया है। वहीं डॉ मो. जैनुल आबदीन को वाइस प्रेसीडेंट, डॉ मकबूल अहमद को सचिव बनाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर मौजूद थे।
conference