‘संस्कार और चरित्र के बिना शिक्षा बेमानी’
जिसशिक्षा में पूर्वजों के त्याग और बलिदान की भावना हो, वह आदर्श नागरिक का निर्माण नहीं कर सकती है। संस्कार और चरित्र के बिना शिक्षा की बात बेमानी सी लगती है। ये बातें रविवार को पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। मौका था जी माउंट लिट्रा स्कूल के उद्घाटन समारोह का। नासा के पूर्व वैज्ञानिक डॉ कुमार हेमंत सिंह ने कहा कि साधारण प्रतिभा के बच्चों में भी संस्कार और आध्यात्मिक शक्ति का बीजारोपण कर उनमें प्रखरता लाई जा सकती है। विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए आदर्श और संस्कारयुक्त शिक्षा आवश्यक है। चेयरमैन कौशल किशोर शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक डाॅ. राजीव चौहान, बीके शर्मा, अविनाश कुमार, हेमंत कुमार, प्राचार्य मार्बिन ज्यूड राड्रिक्स मौजूद रहे।